माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज महिलपुर में प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में करवाए जा रहे 63वें आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह टूर्नामेंट के आज तीसरे दिन खेल प्रेमियों को रोमांचक फुटबॉल मुकाबले देखने को मिले। आज टूर्नामेंट के विभिन्न मैचों के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिलों, तजिंदर कुमार, बलवीर सिंह, सोहन सिंह गिल, गुरसेवक सिंह बैन्स, दलजीत सिंह यू के, संतोष सिंह सैनी, कुलदीप सिंह खाबड़ा और अमरीक सिंह बैन्स ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से जान-पहचान की और टूर्नामेंट के प्रबंधकों को हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया।आज कॉलेज वर्ग के पहले मैच में खालसा कॉलेज महिलपुर ने फुटबॉल अकादमी बड्डों को 2-0 के फर्क से हरा दिया। क्लब वर्ग के एक अलग मैच में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने नामधारी फुटबॉल क्लब को 2-0 के फर्क से चित कर अगले चरण में प्रवेश किया। इसी वर्ग के एक अन्य मैच में बीएसएफ की टीम ने आर टी हैदराबाद की टीम को 5-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मौके क्षेत्र के खेल प्रेमी भारी गिनती में हाजिर थे।

Comments
Post a Comment