पंजाब संभालो मुहिम' को तेज करने और राज्य के भूखे मुद्दों पर बसपा ने 2027 विधानसभा चुनावों के लिए अहम रणनीति तैयार की* पंजाब की जनता एक मौका बसपा को देगी-करीमपुरी



माहिलपुर /दलजीत अज्नोहा 
 बसपा पंजाब की एक विशेष मीटिंग हुई, जिसमें राज्य की जिला कमेटियों और विधानसभा हलकों के अध्यक्षों ने शमूलियत की। इस मीटिंग में पंजाब की मौजूदा सियासी, आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए 'पंजाब संभालो मुहिम' को और सक्रियता से चलाने का फैसला किया गया। मुख्य मेहमान रणधीर सिंह बेनीवाल केंद्रीय इंचार्ज और विशेष मेहमान प्रताप सिंह केंद्रीय इंचार्ज बसपा पंजाब, डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी अध्यक्ष बसपा पंजाब पूर्व सदस्य राज्यसभा विशेष तौर पर मीटिंग में पहुंचे।मीटिंग को संबोधित करते हुए बेनीवाल, प्रताप सिंह, डॉक्टर करीमपुरी ने किसानी कर्ज पर गहरी चिंता जाहिर की। मीटिंग दौरान संसद में पेश किए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि पंजाब के किसानों सिर देश के बाकी किसानों की औसत से तीन गुना ज्यादा कर्जा है। बसपा लीडरशिप ने इसे बहुत ही चिंताजनक बताया। पार्टी ने फैसला किया है कि 'पंजाब संभालो मुहिम' तहत दलितों और पिछड़े वर्गों के साथ-साथ अब किसानों और शहर निवासियों  तक भी पार्टी का एजेंडा पहुंचाया जाएगा। इस संबंधी विभिन्न आगुओं की ड्यूटियां लगाई गईं। उपरोक्त आगुओं ने कहा जिस राज्य का किसान बड़े कर्जे तले दबा है वहां का मजदूर किस तरह की बेबसी-मजबूरी की जिंदगी जी रहा है यह और भी चिंताजनक स्थिति है। इसका हल बसपा वलो चलाई जा रही पंजाब संभालो महिम ही काढ़ सकती है।पिछले दिनों गवर्नर पंजाब को ओर से निकाली गई नशा विरोधी यात्रा पर टिप्पणी करते हुए पार्टी आगुओं ने कहा कि नशे महज 'यात्राओं' से खत्म नहीं होंगे, बल्कि सही 'नीति' और ईमानदारी से खत्म होंगे। गवर्नर की यात्रा पूरी तरह राजनैतिक रंग में रंगी हुई थी। कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और आम आदमी पार्टी—यह सभी पार्टियां पंजाब को संकट में धकेलने के लिए जिम्मेवार हैं। बसपा आगुओं ने पंजाबियों को अपील की कि एक मौका बसपा को मौका दो। बसपा ने पंजाब के लोगों को सदा दिया है कि अगर वे पंजाब को नशा मुक्त, कर्जा मुक्त और गैंगस्टर-माफिया (लैंड, सैंड ते ड्रग माफिया) के चक्रव्यू में से बचाना चाहते है तो बहुजन समाज पार्टी को एक मौका दें। बसपा का मुख्य उदेश्य पंजाब में शिक्षा क्रांति और स्वास्थ्य क्रांति लाना है।पूर्व राज्यसभा सदस्य और सूबा अध्यक्ष डॉक्टर अवतार सिंह करीमपुरी ने अकाली दल और भाजपा की नजदीकियों पर सख्त शब्दों में कहा कि "भाजपा और आर.एस.एस. दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार के गुरुद्वारों सहित सिख ऐतिहासिक स्थानों पर कब्जा कर चुकी है। इस पाप के लिए भाजपा के साथ-साथ अकाली दल (बादल) भी बराबर का जिम्मेवार है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि बसपा पंजाब अंदर ऐसा हरगिज नहीं होने देगी और पंजाबियों को इसके विरुद्ध जागरूक करके बड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा ।इस मौके पार्टी के स्टेट जोन कोऑर्डिनेटर प्रजापति अजीत सिंह भैणी, स्टेट जोन कोऑर्डिनेटर चौधरी गुरनाम सिंह, स्टेट जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट बलविंदर कुमार, बलदेव सिंह मेहरा उप अध्यक्ष बसपा पंजाब, मास्टर अमरजीत सिंह जलूर स्टेट जनरल सेक्ट्री, निर्मल सिंह निम्मा पूर्व एमएलए, स्टेट जनरल सेक्ट्री तरसेम थापर, स्टेट जनरल सेक्ट्री लाल सिंह सल्हानी, स्टेट जनरल सेक्ट्री मास्टर ओम प्रकाश, इंजीनियर जस्वंत राय स्टेट ऑफिस सेक्ट्री, परमजीत मल स्टेट कैशियर, संत राम मलिआ, गुरबख्श चौहान, तारा चंद भगत, राकेश कुमार, दलजीत राय, जगदीश शेरपुरी, सलींदर कुमार, दिलबाग चंद बलाचौर, डॉक्टर सर्वजीत सिंह खेड़ी, सतगुरु सिंह, सरदूल सिंह जिला रोपड़ अध्यक्ष, कुलदीप सिंह जिला रोपड़ कोऑर्डिनेटर लुधियाना परगण बिलगा, यादव जी, कर्म चंद, एडवोकेट प्रितपाल सिंह, बीबी महिला विंग कन्वीनर, रजिंदर सिंह, कर्म चंद और अन्य सीनियर आगू विशेष तौर पर हाजिर थे

Comments