माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा
विशेष बातचीत भेंट के दौरान युवा सेवा क्लब ऊना के अध्यक्ष मोहनलाल मोहनी ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि युवा सेवा क्लब वर्ष 1996 से मानव कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। क्लब समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए अनेक सराहनीय पहल कर रहा है।
मोहनलाल मोहनी ने बताया कि संस्था गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह संपन्न करवाने में सहयोग करती है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें वितरित की जाती हैं तथा लड़कियों को कंप्यूटर शिक्षा भी प्रदान की जाती है।
इसके अतिरिक्त क्लब द्वारा निशुल्क शव मोर्चरी वाहन सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि शोक संतप्त परिवारों को कठिन समय में सहयोग मिल सके। संस्था जरूरतमंद लोगों के लिए समय-समय पर राशन वितरण सेवा भी संचालित करती है।
उन्होंने कहा कि युवा सेवा क्लब ऊना समाज सेवा के कार्यों को पूर्ण समर्पण और मानवता की भावना के साथ आगे भी जारी रखेगा।

Comments
Post a Comment