बारिश से खराब हुए 1708 घरों वाले परिवारों को 10.68 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी-डॉ. राज कुमार चब्बेवाल सरकारी नीतियों के तहत लोगों तक राहत पहुंचती रहेगी-डॉ. इशांक कुमार



माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा 
जिले में भारी बारिश के कारण जिन 1708 लोगों के घरों को नुकसान हुआ था, उन्हें सरकार की ओर से जारी 10.68 करोड़ रुपए की राहत राशि के चेक होशियारपुर से लोक सभा के मैंबर डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने अपने घर में प्रभावित परिवारों को बांटे। गौरतलब है कि सरकार ने प्रभावित परिवारों को 40 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 20 हजार रुपए तक की यह राशि दी है। इस मौके पर डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों से जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुदरती आफतों के सामने कोई और ताकत नहीं चलती, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की सरकार है और इसीलिए वह हर जगह लोगों के सुख-दुख में साथी है। डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने आज तक जो भी वादे किए हैं, उन्हें समय पर पूरा किया है, जबकि दूसरी राजनीतिक पार्टियां वादे करने में विश्वास रखती हैं, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं करतीं। उन्होंने आगे कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं और अभी भी बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले की सडक़ों की हालत जल्द ही बदलने वाली है। इस मौके पर विधायक डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक पहुंचाई जा रही हैं, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं और हर परिवार का विकास करना हमारा कर्तव्य है, जिसे पूरी लगन से किया जा रहा है। डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि जिस तरह बारिश से प्रभावित परिवारों को राहत राशि दी गई है, उसी तरह सरकार की दूसरी पॉलिसी के तहत भी लोगों तक राहत पहुंचती रहेगी।

Comments