नेचर फेस्ट प्रबंधों को लेकर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने की समीक्षा बैठक 17 फरवरी को गुरदास मान स्टार नाइट व फिल्म बम्बूघाट-2 की स्टारकास्ट करेगी शिरकत - कहा, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क - ट्रैफिक, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण व पार्किंग के पुख्ता इंतजाम - पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश - सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने व व्यवस्थाओं में कोई कमी न रखने के दिए निर्देश




होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर 16 व 17 फरवरी के कार्यक्रमों के प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आयोजन में अब केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 17 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की स्टार नाइट को लेकर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसके अतिरिक्त इसी दिन पंजाबी फिल्म बम्बूघाट‑2 की स्टारकास्ट भी विशेष रूप से उपस्थित रहेगी, जिसमें सिम्मी चाहल, एम्मी विर्क और करमजीत अनमोल दर्शकों से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों को सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से आयोजित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा मेडिकल सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए। पुलिस विभाग को कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने तथा यातायात विभाग को सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजना तैयार करने को कहा गया।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस व मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नगर निगम को स्वच्छता व पेयजल प्रबंध दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने जोर देते हुए कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि दर्शकों को सुरक्षित एवं सुखद अनुभव मिल सके।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार,अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, डीएसपी देव दत्त, अधिक सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Comments