प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-14 शुरू


हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज महिलपुर में प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व  में करवाया जा रहा प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-14 आरंभ हो गया। प्रिंसिपल हरभजन सिंह यादगारी फुटबॉल स्टेडियम में करवाए जा रहे इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह, खेल प्रोमोटर तरसेम भा, प्रिंसिपल डॉ. रोहतांश, प्रिं. शिबू मैथ्यू ने शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों की ओर खिलाड़ियों से जान-पहचान की और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी। टूर्नामेंट के उद्घाटनी मैच में फुटबॉल अकादमी मजार डीगरियां ने फुटबॉल अकदमी बाडीयां को 4-0 के अंतर से हरा दिया। दूसरे मैचों में फुटबॉल अकाडमी महिलपुर ने लोटस फुटबॉल अकादमी को 4-0 के अंतर से हरा दिया। इस तरह फुटबॉल अकादमी लंगेरी ने फुटबॉल एकेडमी भार्टा गणेशपुर को 2-1 से, फुटबॉल अकादमी महिलपुर ने फुटबॉल अकादमी मजार डिंगरियां को 2-0 से और संत बाबा हरि सिंह स्कूल ने फुटबॉल अकादमी लंगेरी को 4-0 के फर्क से हरा दिया। इस मौके पर प्रबंधकों ने बताया कि अंडर-14 उम्र वर्ग के इन मुकाबलों में अकादमी वर्ग की टीमें बहुत उत्साह के साथ हिस्सा ले रही हैं और टूर्नामेंट के फाइनल गोल्ड के मुकाबले कल होंगे। इस मौके पर अच्छर कुमार जोशी, डॉ. राज कुमार, फुटबॉल कोच हरिंदर सनी, चरणजीत कुमार, कोच संदीप कुमार समेत स्टाफ और फुटबॉल दर्शक हाजिर थे।

Comments