1101 कुंडिय रुद्र महायज्ञ में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की घोषणा करते हुए सहयोग राशि भेंट पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को भेंट की
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन होशियारपुर ने 1101 कुंडिय रुद्र महायज्ञ में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की घोषणा करते हुए सहयोग राशि भेंट पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को भेंट की। संस्था के अध्यक्ष डॉ हरीश बस्सी ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्रवासियों का सौभाग्य है कि श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वामी उदयगिरि जी महाराज के नेतृत्व में करवाये जा रहे इस दुर्लभ यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है । उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को इस असाधारण और पुनीत कार्य में तन मन धन से सहयोग करना चाहिए । अविनाश राय खन्ना ने इंडियन मेडिकल ट्रस्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि वैदिक काल से ही यज्ञ द्वारा आध्यात्मिक और सांसारिक प्राप्तियां करने की परंपरा रही है । उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सर्वकल्याण और विश्वशांति के उद्देश्य से किए जा रहे इस दुर्लभ यज्ञ के सकारात्मक परिणाम प्रात होंगे । उन्होंने कहा कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक हवन और सांय 3.30 से 6.30 बजे तक श्री शिव पुराण की कथा होगी ।उन्होंने इलाका निवासियों से तन मन धन से यज्ञ में सहयोग करने की अपील की ।

Comments
Post a Comment