होशियारपुर में संध्या फेरी का भव्य आयोजन, श्रीमद् भागवत कथा के प्रचार का संदेश



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
होशियारपुर के बंसी नगर स्थित श्री शिव मंदिर से संध्या फेरी के तृतीय दिवस पर एक भव्य संध्या फेरी का आयोजन किया गया। इस संध्या फेरी का मुख्य उद्देश्य आगामी श्रीमद् भागवत कथा के प्रचार-प्रसार का पावन संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। यह श्रीमद् भागवत कथा रोशन ग्राउंड, होशियारपुर में आयोजित की जा रही है।

संध्या फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के साथ निकली इस फेरी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। संध्या फेरी को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर श्रद्धालु छतों और दुकानों की छपरों पर खड़े होकर इस दिव्य दृश्य का आनंद लेते दिखाई दिए।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें चाय की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। संध्या फेरी को देखकर सभी लोग अत्यंत प्रभावित हुए और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यह संध्या फेरी न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि श्रीमद् भागवत कथा के प्रति लोगों में गहरी श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह भी उत्पन्न किया।

Comments