अमरजीत सिंह अमेरिका द्वारा गुरुद्वारा जन्म स्थान संत बाबा निधान सिंह जी के लिए अपना पैतृक घर किया भेंट
माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
गांव नडालों में गुरुद्वारा जन्म स्थान संत बाबा निधान सिंह जी के स्थान पर संत बाबा नरिंदर सिंह जी - संत बाबा बलविंदर सिंह जी के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत तथा जत्थेदार बाबा गुरमीत सिंह जी की देखरेख में बन रही गुरुद्वारा साहिब की इमारत के बिल्कुल करीब आने वाला घर अमरजीत सिंह अमेरिका तथा उनके परिवार द्वारा गुरुद्वारा साहिब को दान कर दिया गया। इस अवसर पर उन्हें संत बाबा नरिंदर सिंह जी श्री हजूर साहिब वालों तथा जत्थेदार बाबा गुरमीत सिंह जी द्वारा उनका धन्यवाद किया गया तथा गुरू घर की बख्शीश सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि अमरजीत सिंह अमेरिका द्वारा पहले भी एक अपना घर गुरुद्वारा साहिब को दान किया जा चुका है तथा वह समय-समय पर गुरुद्वारा साहिब में चल रहे समागमों के मौके और गुरुद्वारा साहिब जी की चल रही उसारी में भी माया का योगदान देते रहते हैं। इस मौके पर बाबा जसपाल सिंह जी नैकी वाले, मुख्य ग्रंथी भाई आकाशदीप सिंह बसरके गिल्लां, लखविंदर सिंह बिंदा, धर्मिंदर सिंह सोनू, अमरजीत सिंह खालसा जांगलियाणा, रणजोध सिंह नडालों, बाबा जरनैल सिंह, दलवीर सिंह भट्टी, किरपाल सिंह अजनोहा, बलजिंदर सिंह पंजोड़, सुखविंदर सिंह लड्डू टोडरपुर, कीरत सिंह, सरबप्रीत सिंह साबी नडालों आदि हाजिर थे।
Comments
Post a Comment