होशियारपुर: दलजीत अज्नोहा
स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज़ लिमिटेड किसानों की आय में वृद्धि और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। कंपनी के निदेशक एवं संस्थापक श्री विवेक वर्मा ने यह बात वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत के दौरान कही।
श्री विवेक वर्मा ने कहा कि किसानों की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब उनकी फसलों के प्रत्येक अवशेष का भी आर्थिक महत्व हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि फसल अवशेषों को बेकार समझने की बजाय यदि उनका सही उपयोग किया जाए तो इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।
पर्यावरण और उद्योग के संतुलन पर जोर देते हुए श्री वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण और उद्योग को साथ-साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने बताया कि आज के उद्योगपति पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक संवेदनशील हो गए हैं और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को तेजी से अपना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदूषण के लिए केवल उद्योगों को दोषी ठहराना उचित नहीं है, बल्कि इसके लिए सामूहिक जिम्मेदारी और व्यावहारिक समाधान आवश्यक हैं।
भूमिगत जल स्तर में लगातार हो रही गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री वर्मा ने वर्षा जल संचयन प्रणाली को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जल स्तर को पुनः बहाल किया जा सकता है, जो कृषि और आने वाली पीढ़ियों के लिए अनिवार्य है।
श्री विवेक वर्मा ने आगे बताया कि स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज़ लिमिटेड फसल अवशेष प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा सतत औद्योगिक विकास के सभी पहलुओं पर समग्र रूप से कार्य कर रही है, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके और पर्यावरण की रक्षा भी सुनिश्चित हो।
Comments
Post a Comment