अविनाश राय खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल को* *आत्मसुख आत्मदेव आश्रम आने का दिया निमंत्रण*



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
  पूर्व सांसद लोकसभा एवं राज्यसभा श्री अविनाश राय खन्ना ने राजभवन में पंजाब के माननीय राज्यपाल से भेंट कर उन्हें आत्मसुख आत्मदेव आश्रम (लिविंग गॉड्स), ओल्ड कनक मंडी, होशियारपुर का भ्रमण करने का निमंत्रण दिया।
  इस अवसर पर श्री खन्ना ने बताया कि टेक चंद सूद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित यह आश्रम बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों के कल्याण हेतु समर्पित एक विशिष्ट संस्था है, जो वर्ष 2012 से पूर्णतः निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रही है। वर्तमान में आश्रम में 71 विशेष बच्चों की सेवा की जी रही है, जिनमें से 13 बच्चे पूर्णतः बिस्तर पर आश्रित अथवा व्हीलचेयर पर निर्भर हैं।
  उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले विशेष बच्चों को ट्रस्ट द्वारा प्रति माह 41,250 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आश्रम में विशेष रूप से प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को अधिकतम आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
  आश्रम द्वारा बच्चों को उनके गांवों से आश्रम तक लाने और वापस छोड़ने हेतु निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही बच्चों को फिजियोथेरेपी, नियमित चिकित्सा देखभाल तथा योग प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है, जिससे वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें। ट्रस्ट द्वारा 55 लिविंग गॉड्स को प्रतिवर्ष 1,00,000 रुपये की निःशुल्क मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी भी उपलब्ध कराई जा रही है।
श्री खन्ना ने माननीय राज्यपाल को अवगत कराया कि आश्रम के बच्चों ने हाल ही में 12 दिसंबर 2025 को आयोजित 26वीं पंजाब राज्य स्पेशल ओलंपिक्स में भाग लेकर विशेष ट्रॉफी जीतकर संस्था का नाम रोशन किया है।
माननीय राज्यपाल ने आश्रम की गतिविधियों की सराहना करते हुए मानवता की सेवा में लगे इस संस्थान का भ्रमण करने की इच्छा व्यक्त की।

Comments