आबू धाबी से बेटे को ब्लडमनी देकर छुड़वाने के लिए दविंदर सिंह मान ने खन्ना का किया धन्यवादखन्ना ने इस काम में आर्थिक मदद करने वाले अपने साथियों व भारत सरकार का व्यक्त किया आभार


माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा 
सैला खुर्द निवासी दविंदर सिंह मान ने अपने बेटे हरविंदर मान को आबू धाबी से ब्लडमनी देकर छुड़वाने के लिए खन्ना व उनकी टीम का धन्यवाद किया।
इस मौके दविंदर सिंह मान ने बताया कि उनका लड़का हरविंदर मान आबू धाबी में ड्राइवर का काम करता है जिसका वहां एक्सीडेंट हो गया था और इस एक्सीडेंट में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। हरविंदर मान की इस दुर्घटना में कोई गलती नहीं थी जिस कारण मृतक के परिजनों ने भी कोई क्लेम नहीं किया परन्तु साउदी कानून के अंतर्गत उसको गिरफ्तार कर लिया गया और उसे छुड़वाने के लिए वहां की सरकार ने 70 हजार दराम का जुरमाना लगाया था। दविंदर सिंह मान ने बताया कि उन्होंने मौजूदा पंजाब सरकार के नेताओं तथा अपने जानकारों से उसके बेटे को छुड़वाने के लिए बहुत गुहार लगायी परन्तु किसी ने भी मदद नहीं की। मान ने बताया कि जब उन्होंने श्री खन्ना को इस बात से अवगत करवाया तो उन्होंने पहले अपनी टीम के समृद्ध लोगों से ब्लडमनी के पैसे एकत्र किये और फिर दुबई में अपने एक कार्यकर्ता अतिंदर सिंह की मदद से हरविंदर सिंह को ब्लडमनी देकर छुड़वाया। पिता दविंदर सिंह मान ने खन्ना व उनकी समूह टीम का तहदिल से धन्यवाद किया।
इस मौके पर खन्ना ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी टीम के सदस्य उनके कहने मात्र से ही जनकल्याण के कार्यों के लिए आगे आ जाते हैं। खन्ना ने हरविंदर को आबू धाबी से छुड़वाने में आर्थिक मदद करने वाले अपने साथियों व दुबई में बैठे अपने कार्यकर्ता अतिंदर सिंह का धन्यवाद किया। खन्ना ने भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि मोदी सरकार की बेहतरीन विदेश नीति के चलते विदेशों में रह रहे भारतियों को मदद मिल रही है। खन्ना ने कहा कि यह उनके साथियों व भारत सरकार की मदद से ही संभव हो पाया है कि हरविंदर सिंह आबू धाबी में रिहा होकर पुन: अपने काम पर लौट पाया है।

Comments