माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
गांव अजनोहा में जगत गुरु सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें गुरपुरब को समर्पित नगर कीर्तन सजाए गए। अरदास उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की रहनुमााई नगर कीर्तन गुरुद्वारा सुख सागर साहिब जी अजनोहा से शुरू होकर कम्युनिटी हॉल, जंजघर, गुरुद्वारा अकाली बाबा फूला सिंह जी, श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा, गुरुद्वारा अकालियों साहिब जी के पड़ावों से होता हुआ वापिस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। नगर निवासियों द्वारा बहुत ही श्रद्धा पूर्वक नगर कीर्तन में शमूलीयत की और विभिन्न पड़ावों दौरान संगतों को फल, चाय, समोसे, ब्रेड पकौड़े का निरंतर लंगर वितरण किया गया।
Comments
Post a Comment