माता कल्याणी मंदिर खन्नी में वार्षिक भंडारा और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया गया*इस साप्ताहिक कार्यक्रम में की शुरुआत 25 जनवरी से हुई थी*इस कार्यक्रम के दौरान हर वर्ष की तरह जरूरतमंद लड़कियों की कमेटी द्वारा शादियां की गई और निशुल्क खूनदान कैंप लगाया गया*1फरवरी को निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा जिस दौरान निशुल्क दवाइयां दी जाएगी
माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा
जिला होशियारपुर के गांव खन्नी के प्राचीन माता कल्याणी मंदिर जेजों रोड पर समूह कमेटी सदस्यों किया ओर से अध्यक्ष तिलक राज खन्नी के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से साप्ताहिक कार्यक्रम करवाया गया कार्यक्रम की शुरुआत 25 जनवरी से हुई जिसमें 25 जनवरी को श्री मद भागवत शोभा यात्रा निकाली गई और श्री मद भागवत कथा 25 जनवरी से ही प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक निरन्तर चली जिस दौरान कथा व्यास आचार्य दीपक शास्त्री वृंदावन धाम मथुरा की ओर से संगतों को श्री मद भागवत कथा से निहाल किया 31 जनवरी को श्री मद कथा का विराम हुआ उपरांत जरूरत मंद लड़कियों की शादियां करवाई गई तिलक राज और समूह कमेटी सदस्यों द्वारा प्राप्त जानकारी मुताबिक इस बार 4 लड़कियों की शादियां की गई उल्लेखनीय है इन लड़कियों को दहेज के रूप में कमेटी की ओर से घर का पूरा समान दिया जाता है उन्होंने बताया के इन शादियों के लिए जरूरत मंद परिवारों की ओर से पहले ही कमेटी के बुकिंग करवाई जाती है और पूरी जानकारी की जाती है जब कमेटी को पूरी तरह से आश्वाशन हो जाता है सच में ही जिस परिवार ने उनकी कमेटी से शादी के लिए सम्पर्क किया है बह जरूरत मंद है तभी पूरी कारवाई की जाती है और पूरा खर्च कमेटी की ओर से किया जाता है इस अवसर पर जिला रैड क्रॉस सोसाइटी शहीद भगत सिंह नगर को ओर से खूनदान कैंप लगाया गया जिस में स्वेच्छा से 40 यूनिट खून दान किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष तिलक राज ने बताया के कल 1 फरवरी को विश्व मानव रूहानी केंद्र नवा नगर ब्रांच माहिलपुर की ओर से निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा जिस में मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी जाएंगी और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिस में प्रमुख कलाकार भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे जिन में पवन जिंदल,संदीप उद्यानवालियां और शाम राजा शामिल होंगे इस अवसर पर बलदेव सिंह,पंडित राम लुभाया,सुरेश कुमार,हरभजन लाल,राजेश कुमार राजा,और सप्ताह भर चले भंडारे में सहयोगी अनिल अग्रवाल,जोगिंदर पाल मैनन,डाक्टर लखविंदर सिंह,पंडित कैलाश, बब्बी आनंद,रोहन विज,और माता कल्याणी वैलफेयर सोसाइटी ,समूह नगर निवासी ,क्षेत्रीय गांवों के सहयोगी सज्जन और अन्य गणमान्य लोग रोजाना समय समय पर उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment