गौरव शर्मा ने साथियों समेत आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में की घर वापसीभाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर किया स्वागत



होशियारपुर (30 दलजीत अज्नोहा 
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के नेता गौरव शर्मा ने आज अपने साथियों के साथ भाजपा में घर वापिसी कर ली।
इस मौके उनके साथ सन्नी शर्मा,मुनिश कुमार, बॉबी, तरण सिंह, कार्तिक और अमृत सिंह ने भी भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा और जिला पदाधिकारियों ने गौरव शर्मा व उनके साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यह “घर वापसी” इस बात का प्रमाण है कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में भारी अंतर है, जबकि भाजपा देशहित, विकास और सुशासन की राजनीति करती है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी आज भ्रम, झूठे वादों और अवसरवादी राजनीति का प्रतीक बन चुकी है, जिससे उसके कार्यकर्ता और नेता निराश होकर भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।
गौरव शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री शनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों, मजबूत राष्ट्रवाद और पारदर्शी शासन से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के साथ मिलकर वे जनसेवा और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
भाजपा ने आशा व्यक्त की कि गौरव शर्मा और उनके साथी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस मौके बिन्दुसार शुक्ला,उमेश जैन,अमरजीत सिंह लाडी,चिंटू हंस,कमल वर्मा,धीरज ऐरी, विपुल वालिया,प्रेम बजाज,वरुण पंडित,नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Comments