संविधान दिवस पर सचखंड बेगमपुरा सत्संग श्री चरणछोह खुरलगढ़ में बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर को याद किया गया


हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा। 
संविधान दिवस के अवसर पर सतगुरु रविदास महाराज जी की चरणछोह धरणी पर स्थित ऐतिहासिक स्थल सचखंड बेगमपुरा सत्संग श्री चरणछोह खुरलगढ़ साहिब में परम पूज्य बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा, आओल इंडिया आदि धर्म मिशन भारत के और संत परमजीत दास नगर, कैशियर गुरु रविदास साधु संप्रदाय पंजाब के प्रतिनिधियों ने संगतों को शिक्षा देते हुए कहा कि संविधान भारत के करोड़ों आदिवासियों और मूल निवासियों के लिए वरदान है। संविधान देश के हर व्यक्ति के अधिकारों की बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा करता है। संविधान की मूल्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन कतई नहीं होना चाहिए क्योंकि बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर ने लंबे संघर्ष के बाद संविधान के रूप में देश को समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का संदेश दिया था। इस पवित्र दस्तावेज के सिद्धांतों को धरातल पर उतारने के लिए समाज को सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।इस मौके पर नरिंदरपाल सिंह खेतान ने कहा कि सचखंड बेगमपुरा सत्संग श्री चरणछोह खुरलगढ़ साहिब में संत महापुरुषों द्वारा शुरू की गई सेवा को संगतों में भारी उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वीकार किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर साहिब के सपनों का भारत बनाने हेतु समाज को शिक्षित बनाना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए आओल इंडिया आदि धर्म मिशन भारत और गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब निरंतर प्रयासरत हैं।इस अवसर पर रवी रकरां, राहुल धीरो और लखवीर नैनवां भी उपस्थित थे।

Comments