होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी , भारत के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष स. वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के अवसर पर भावपूर्ण नमन करते हुए कहा है कि भारत की स्वतंत्रता के बाद स.पटेल के एकता व अखंडता के मंत्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसे युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारत को स्वतंत्रता देने के समय सभी रियासतों व नबावों, महाराजों को छूट दे दी थी कि वह स्वतंत्र भारत में अपनी रियासत का विलय चाहे तो करवाए चाहे ना करवाए। यह उस समय के दृढ़ इरादे वाले गृह मंत्री की महान उपलब्धि थी कि उन्होंने अपनी कौशलता से 560 के करीब रियासतों का विलय आजाद भारत में करवाया जिससे भारत को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि स. पटेल के प्रयासों से जम्मू कश्मीर का भी पूर्ण विलय किया जा रहा था। परन्तु, उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने रुकवा दिया। जिसका खामियाजा आज तक भारत भुगत रहा है। गांधी नेहरू परिवार ने स. पटेल की उपलब्धियों को अपने ऊपर हावी ना होने देने के लिए उनके मरणोपरांत उन्हें कोई महत्व नहीं दिया गया। परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें उचित सन्मान देते हुए उनकी विशालकाय प्रतिभा स्थापित कारवाई तथा उनकी जयन्ति को "रन फॉर यूनिटी" यानी "एकता के लिए समूहिक दौड़" के आयोजनों के माध्यम से भावी पीढ़ी के लिए उनका सन्देश देना शुरू किया है। जो उनके प्रति कृतार्थ राष्ट्र की सच्ची श्रधांजलि हैं।

Comments
Post a Comment