होशियारपुर/दलजीत अजनोहा –
जगदंबे नौजवान सभा, महिलपुर द्वारा 1 नवंबर को रात्रि के समय एक विशाल भगवती जागरण का आयोजन सरकारी स्कूल (लड़के), महिलपुर में किया जा रहा है। सभा के प्रधान केवल अरोड़ा और राजीव बसी ने बताया कि इस वर्ष भी यह कार्यक्रम क्षेत्रवासियों और प्रवासी भारतीयों के सहयोग से परंपरागत रूप में आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस जागरण में अंतरराष्ट्रीय गायक मनी खान एवं रोशन प्रिंस एंड पार्टी माता की महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इससे पूर्व 30 अक्टूबर को महामाई का भंडारा लगाया गया।इस अवसर पर उपाध्यक्ष बलराम चंद, कोषाध्यक्ष राज कुमार, अंकीत खन्ना, अमर लाल शर्मा, कुनाल वर्मा, विपिन शर्मा, जुगिंदर पाल, मुनीत खन्ना, नरेंद्र नरूला, राहुल बसी, वरुण शर्मा, करण ठाकुर महेता, प्रवीण बिट्टू, अशोक राणा, राम हरजीव, सतीश अग्रवाल तथा अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment