सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम


होशियारपुर /दलजीत अजनोहा 
 पूर्व सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल कर्मजीत कौर की अध्यक्षता में छात्राओं को सरदार भगत सिंह के जीवन से अवगत करवाया गया। प्रिंसिपल कर्मजीत कौर ने बताया कि जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के समय भगत सिंह करीब 12 वर्ष के थे। भगत सिंह क्रान्तिकारी द्वारा लिखित किताबें पढ़ कर प्रभावित हुए और उन्होंने देशभक्ति के पथ पर चल पड़े। उन्होंने क्रन्तिकारी जलसों में भाग लेना प्रारम्भ किया तथा कई क्रान्तिकारी दलों के सदस्य बने। उनके दल के प्रमुख क्रान्तिकारियों में चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु इत्यादि थे। उन्होंने कहा कि आज हर युवा को सरदार भगत सिंह की तरह अपने दिल में देश प्रेम का दीपक जलने की आवश्यकता है। इस मौके कॉलेज के समूह स्टाफ सहित छात्राओं ने भी सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।

Comments