हरियाणा भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निभाया पडोसी धर्म : खन्ना कहा, पंजाब को बाढ़ त्रासदी में दी 5 करोड़ की सहायता
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा
पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हरियाणा भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जो पंजाब बाढ़ त्रासदी में 5 करोड़ की सहायता पंजाब सरकार को दी गयी है वह मुसीबत के समय मानवतावादी पडोसी धर्म के निर्वाह की एक मिसाल है।
खन्ना ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को सदैव राजनीती से ऊपर उठकर लोकसेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। खन्ना ने कहा कि भाजपा का हर नेता जनसेवा को समर्पित है । खन्ना ने इस मौके मुसीबत में पंजाब की मदद करने के लिए हरियाणा भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया।
Comments
Post a Comment