मिशन 2027 पर आज से ही काम शुरू करें / तलवाड़


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
पंजाब सरहदी सूबा है और हमेशा पंजाब ने दुश्मन की पहली गोली अपने सीने पर  खाई है पर कभी दुश्मन देश ने भी पंजाब का इतना नुकसान नहीं किया जितना पिछली सरकारों ने पंजाब एवं पंजाबियों का किया है। 
उपरोक्त शब्द शिरोमणि अकाली दल के नवनियुक्त कोमी उपाध्यक्ष संजीव तलवाड ने सरदार भूपेंद्र सिंह मेंहदीपुर के नेतृत्व में  किए गए सामान समारोह को संबोधित करते हुए कहें उन्होंने कहा प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है की सरदार प्रकाश सिंह बादल ने जो विकास कार्य किए थे उसके बाद केवल इन सरकारों ने विनाश ही किया है आज हर मुलाजिम दुखी है किसान दुखी है ग्रहणी दुखी है और विकास के नाम पर केवल नींव पत्थर रखे जा रहे हैं   इसलिए हम सभी  का अब फर्ज बन जाता है कि आज से ही मिशन 2027 के तहत हर बूथ पर शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने का कार्य शुरू कर दें। उन्होंने विश्वास दिलवाया कि  शिरोमणि अकाली दल का हक वर्कर जिस सम्मान का हकदार है उसे वह जरूर मिलेगा
इस मौके  तीरथ सिंह सातोर, एडवोकेट सूरज सिंह बागपुर, सुखदेव सिंह सातोर, मनमोहन सिंह, तरलोचन सिंह
जोगा सिंह, अवतार सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरिंदर सिंह, मल्कियत सिंह, इंद्रजीत शर्मा भी उपस्थित थे।

Comments