भाजपा नेता हनी सूद पर कातिलाना हमला और लूट का प्रयास पंजाब सरकार की नाकामी का परिणाम : खन्ना कहा, आप सरकार के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा
भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा नेता हनी सूद पर कातिलाना हमला और लूट का प्रयास प्रदेशवासियों की सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब सरकार की नाकामी का परिणाम है।
उक्त विचार खन्ना ने भाजपा नेता हनी सूद पर बीती रात हुए कातिलाना हमले और लूट के प्रयास की घोर निंदा करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि पंजाब में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार प्रदेश हित और प्रदेशवासियों की सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। खन्ना ने कहा कि यदि इसी प्रकार पंजाब में अपराध शिखर पर रहा तो प्रदेश का भविष्य जो होगा उसकी कल्पना करना भी भयावह होगा। आम आदमी पार्टी पंजाब को संभालने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को चाहिए कि पंजाब में अमन शान्ति की स्थापना के लिए तुरंत पंजाब की बागडोर राज्यपाल को समर्पण कर दें ताकि पंजाब का भविष्य खतरे से निकला जा सके।
Comments
Post a Comment