होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
कुटिया संत बाबा धन्ना सिंह का गांव लालपुर में वार्षिक याद को समर्पित समागम भक्ति भाव से मनाया गया। जिसमें संत महापुरुष रागी ढाडी जत्थे मौजूद रहे। ज्ञानी गुरमेल सिंह अमृतसर और सुखदेव सिंह नडालों के कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी का मनमोहक कीर्तन किया। यूपी की सिख संगतें विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस अवसर पर संता सिंह बलदेव सिंह यू.पी. गुरमेल सिंह भाना गुरदयाल सिंह भाना निर्मल सिंह लाल पुर मास्टर कुलदीप सिंह लखसीहां प्यारा सिंह फौजी उपस्थित थे। मुख्य प्रबंधक सोहन सिंह ने आए हुए श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment