कमल वर्मा ने गौशाला में सेवा करके मनाई पत्नी स्व. सोनिया वर्मा की पांचवीं बरसी

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी कमल वर्मा ने अपनी पत्नी स्व. सोनिया वर्मा की पांचवीं बरसी के मौके पर गौशाला में सेवा करके उन्हें याद किया। इस मौके पर कमल वर्मा ने कहा कि अपनों की याद को ताजा बनाए रखने के लिए सेवा कार्य से बढ़कर कोई माध्यम नहीं है तथा शास्त्रों की अनुसार धार्मिक दृष्टि से गौसेवा उत्तम सेवा है। इसलिए उन्होंने स्व. वर्मा को याद करने के लिए गौसेवा को चुना। उन्होंने अपील की कि बिछड़ चुके अपनों की याद में गैसेवा जरुर करें तथा हो सके तो उनकी याद में पौधारोपण भी करें।

Comments