28 दिसंबर से शुरू होगा पहला पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट: कोच तारा चंद

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा
शहीद भगत सिंह क्रिकेट अकादमी मल मजारा होशियारपुर की तरफ से अकादमी कोच तारा चंद की अगवाई में पहला पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 28 दिसंबर को मल मजारा की क्रिकेट ग्राउंड में कारवाई जा रिहा है। जानकारी देते हुए कोच तारा चंद ने बताया कि टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि  विजेता टीम को 11000 हजार रुपए, टूर्नामेंट में मन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बोलर, बेस्ट फील्डर को भी सम्मानित किया जाएगा। कोच तारा चंद ने बताया कि टूर्नामेंट में राष्ट्रीय लेवल के खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन संत सुरिंदर दास जी चरण शो गंगा श्री खुरालगढ़ साहिब वाले करेंगे। इस मौके पर सहायक कोच विशाल बंगा, नवजीत सिंह, रिशु, तलविंदर सिंह, राजीव, विजय ठाकुर, कुलदीप सिंह, आदि मौजूद थे।

Comments