होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा
जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला के विशेष बच्चों द्वारा वुडलैंड ओवरसीज स्कूल होशियारपुर में मोमबत्ती प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, इस प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल प्रिंसिपल पूजा धीमान ने किया। स्कूल निदेशक मनदीप गिल के निर्देशानुसार स्कूल में बच्चों द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया और इस दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियाँ स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा खरीदी गईं। स्कूल प्रिंसिपल पूजा धीमान ने विशेष बच्चों की सराहना की और कहा कि विशेष बच्चे किसी से कम नहीं हैं, अच्छी बात यह है कि आशादीप वेलफेयर सोसायटी इन बच्चों के कौशल को निखारने के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर आशादीप वेलफेयर सोसायटी और स्कूल प्रिंसिपल शेली शर्मा ने वुडलैंड स्कूल की डीन सिमरजीत कौर गिल, मनदीप गिल और पूजा धीमान का धन्यवाद किया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल इंदु बाला, सुनीता, कमलजीत कौर, गुरप्रसाद, हरदीप सिंह, डाॅ. रीना आदि भी मौजूद रहीं।
Comments
Post a Comment