जनरल कमिशन का चेयरमैन न लगाने कारण जनरल वर्ग के लोगों में रोह भविष्य के चुनावों में किया जाएगा विरोध/बलबीर सिंह फुगलाना
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
दोहाबा जनरल कैटेगरी फ्रंट पंजाब की बैठक अध्यक्ष बलवीर सिंह फुगलाणा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर फुगलाणा और संरक्षक सुरजीत सिंह मसूता तथा जनरल सेक्रेटरी जगतार सिंह भुंगरनी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार एक रणनीति के तहत जनरल वर्ग को दरकिनार कर रही है और अन्य वर्गों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह जनरल वर्ग के साथ सीधा भेदभाव है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने दिसंबर 2021 में बने जनरल कैटेगरी कमीशन पंजाब के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति की थी, परन्तु उन सदस्यों ने चुनाव लड़ने के कारण इस्तीफा दे दिया। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार चार वर्ष बीत जाने के बाद भी जनरल वर्ग का चेयरमैन नहीं लगा रही, जबकि अन्य वर्गों के बनाए गए आयोगों के चेयरमैन नियुक्त कर दिए गए हैं।
इस अवसर पर उन्होंने पंजाब सरकार पर लंबित कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बकाये भुगतान नहीं करने, पंजाब में नशे को रोकने में असफल रहने और पंजाब में दिन-ब-दिन बढ़ती असामाजिक घटनाओं के प्रति चिंता व्यक्त की। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही 'माँ-बेटियों सत्कार योजना' के तहत यह घोषित किया गया कि जनरल और पिछड़ी श्रेणी की महिलाओं को 1000 तथा दूसरी श्रेणी की महिलाओं को 1500 दिए जाएंगे। इससे स्पष्ट होता है कि पंजाब सरकार जाति-आधार पर अलगाव कर अपने राजनीतिक हित पूरे करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि पंजाब की कैबिनेट उप-समिति भी जानबूझकर फ्रंट को विचार के लिए बुलाने का समय नहीं दे रही, जबकि दूसरी तरफ अन्य वर्गों को सुना जा रहा है और उनके मुद्दे सुलझा दिए जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जनरल कैटेगरी कमीशन पंजाब का चेयरमैन और स्टाफ नियुक्त नहीं किया गया तो 2027 के चुनावों में आम आदमी पार्टी के खिलाफ सख्त विरोध किया जाएगा।
इस अवसर पर बलविंदर सिंह गिल बघाना, ईशर सिंह नरूड़, जगतार सिंह भुंगरनी, जसविंदर सिंह संघा, रतन सिंह लैनी, जसविंदर सिंह हरखोवाल, करमजीत सिंह अटवाल, मंगल सिंह जलवेहड़ा, बलविंदर सिंह धम, वरिंदर सिंह भिंदर, जसबीर सिंह परमार, मखणजीत सिंह मोना कलां, गुरदयाल सिंह जलवेड़ा, सतनाम सिंह शिद्दू, गुरमेल सिंह बघाना, बलवीर सिंह तम्बड़, महिंदर सिंह (पूर्व सरपंच) मुखिलआणा आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment