बाबा औगढ़ मंदिर ट्रस्ट जेजों जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित : खन्नामंदिर से पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए निरंतर चलने वाली लंगर सेवा वैन हुई रवाना
होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
पूर्व सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ मंदिर से पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए निरंतर लंगर सेवा वैन चलायी जा रही है । उन्होंने कहा की मंदिर ट्रस्ट जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित है। खन्ना ने बताया की ट्रस्ट की तरफ से बाबा औगढ़ मंदिर में जरूरतमंद लोगों के लिए कपडे, लंगर व अन्य आवश्यक सामान हर समय उपलब्ध करवाया जा रहा है। खन्ना ने बताया इस महान सेवा में बाबा औगढ़ की कृपा से कृतार्थ भक्त भरपूर सहयोग दे रहे हैं। खन्ना ने लोगों से अपील की कि परमात्मा की कृपा से सर्वसंपूर्ण व्यक्ति इस महान सेवा कार्य से जुड़ें और बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करें । इस मौके मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने लंगर सेवा वैन को पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रवाना किया।
Comments
Post a Comment