बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हल्का चबेवाल में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया:***भारी गिनती में युवा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए/एडवोकेट पलविंदर माना


 माहिलपुर/ दलजीत अजनोहा — बहुजन समाज पार्टी हल्का चबेवाल के संगठन सदस्यों की एक विशेष बैठक राजेश भून्नो और चंदन सिंह के नेतृत्व में हंदोवाल में हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट पलविंदर माना (इनचार्ज, बसपा हल्का चबेवाल) पहुंचे और उनके साथ राकेश किटी (जिला सचिव) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया
बसपा हल्का चबेवाल की टीम के सदस्यों ने चर्चा की कि हलके के प्रत्येक गाँव के साथ संपर्क स्थापित करके गाँव-गाँव बैठकें कराकर बसपा की "पंजाब संभालो" मुहिम की नीतियों को हर गाँव और हर घर तक पहुँचाया जाएगा। हल्का चबेवाल में निरंतर बैठकों के माध्यम से संगठन को मज़बूत किया जाएगा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने बसपा की "पंजाब संभालो" मुहिम की नीतियों से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बसपा में शामिल होने की इच्छा जताई और इस अवसर पर एडवोकेट पलविंदर माना ने उन युवा साथियों को सम्मानपूर्वक बसपा का सिरोपा डाल कर के पार्टी में शामिल किया। एडवोकेट पलविंदर माना ने बताया कि हल्का चबेवाल में सैकड़ों युवा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य पार्टियों को छोड़कर बसपा में शामिल हो चुके हैं।
मौके पर उपस्थित साथियों में विक्की बंगा (BVF), बलवंत सहगल, राजेश भून्नो, चरणजीत बाहोवाल, रुपा बंगा (बसपा अग्रणी), चंदन सिंह, स मखन सिंह खालसा, पर्वीन कुमार, जतिंदर सिंह राजू, कुंदन सरंगवाल, राजन, समीर माना, अनिकेत, सौरव हीर, सुरखाब सिंह, सागर और अन्य बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद थे।

Comments