गांव मनोलिया के एक घर में अज्ञात युवकों को ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई ***पुलिस थाना माहिलपुर गहनता से घटन की कर रही है जांच***जो भी आरोपी घटना में शामिल हुए उन्हें बक्शा नहीं जाएगा /इंस्पेक्टर रमनदीप कौर


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
जिले के मनोलिया गांव के एक घर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जाने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गोलीबारी कर के फरार हो गए। घर के सदस्य रात में सो रहे थे और बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखे समझने के कारण वे नहीं उठ पाए। गांव में दहशत का माहौल बन गया है। महिलपुर थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की गम्भीरता से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगीर कौर पत्नी लेट सूबेदार साधू सिंह निवासी मनोलिया ने बताया कि वे कल शाम अपने दामाद रणजीत सिंह, पोती रवनीत कौर घर के अंदर सोए हुए थे और उनका भतीजा पाखर सिंह आंगन में सोया हुआ था। उनका पुत्र कुलदीप सिंह बाहर बाड़े में सो रहा था। उन्होंने बताया कि बीती रात लगभग 11:15 बजे चार गोलियों की आवाज़ें आईं। उन्होंने समझा कि कोई बुलेट मोटरसाइकिल पटाखे चला रहा है इसलिए वे नहीं उठे। सुबह उठकर देखा तो घर के मुख्य दरवाज़े के सामने रेत गिरी हुई मिली। ध्यान से देखने पर मुख्य दरवाज़े की दीवार पर गोलियों के निशान थे और मुख्य गेट पर लगी प्लास्टिक की चादर पर भी गोली के निशान दिखे। उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच गुरदेव सिंह और संपूर्ण पंचायत सदस्यों को दीवार व गेट पर लगी गोलियों की जानकारी दी और सरपंच गुरदेव सिंह ने यह पूरा मामला महिलपुर थाना पुलिस के ध्यान में लाया। उन्होंने बताया कि महिलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीन गोली के खोल कब्जे में लिए तथा आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच शुरू कर दी।
मौके पर पहुंचे जाँच अधिकारी थाना मुखी इंस्पेक्टर रमणदीप कौर ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही हैं। जो भी आरोपी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Comments